आर्चबिशप विंसेंट आइंद ने बताया कि क्रिसमस के बाद आने वाला रविवार ‘पवित्र परिवार-येसु, मरियम और यूसुफ’ के पर्व के रूप में मनाते हैं। मिस्सा के दौरान परिवार को कैसे सुखद बनाएं इन सब बातों को बताते हुए जुबली वर्ष का समापन होगा। जुबली वर्ष का झंडा हर चर्च में लगाया गया। जुबली वर्ष में सभी पल्ली में घुमाए गए जुबली क्रूस को आर्चबिशप हाउस लाया जाएगा। आर्चबिशप ने तीर्थयात्रा के दौरान ईश्वर की उपस्थिति को लोगों ने किस प्रकार अनुभव किया है, अनुभव और कुछ तस्वीर साझा करने को कहा था। उन्होंने बताया कि पूरे साल लोगों ने देश-विदेश में पवित्र स्थानों की यात्रा की। रांची पल्ली के लोग वेलंकन्नी चर्च, चेन्नई में संत थॉमस चर्च, रोम, सरधना चर्च मेरठ और गोवा में संत फ्रांसिस जेवियर के मृत शरीर के दर्शन किए।


