पूर्वांचल सेवा समिति ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

मनेंद्रगढ़ | ठंड के मौसम को देखते हुए नगर के वार्ड क्रमांक 22 स्थित कोड़ाकू बस्ती में पूर्वांचल सेवा समिति द्वारा गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस पहल से क्षेत्र के लोगों को ठंड से राहत मिली। कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। कंबल वितरण के माध्यम से ठंड में गरीब परिवारों को सहयोग प्रदान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *