पूर्व कर्मचारी काम के बहाने ले गया मोबाइल, लैपटॉप:50 हजार रुपए भी हड़पे, संस्थान के डायरेक्टर ने दिया परिवाद

जोधपुर के खांडा फलसा थाने में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर ने अपने ही पूर्व कर्मचारी के खिलाफ कोर्ट के जरिए मामला दर्ज करवाया। शिवांगी नर्सिंग एकेडमी, शनिश्चरजी का थान रोड स्थित संस्थान के केयरटेकर भागीरथ जाणी ने शिकायत दी। आरोप है कि सूरतगढ़ निवासी आशीष कुमार विश्नोई को संस्थान में प्रचार-प्रसार का कार्य सौंपा गया था। भागीरथ के अनुसार, संस्थान ने 1 अगस्त 2025 को आशीष को नौकरी पर रखा था। 5 नवंबर को जयपुर प्रचार कार्य के लिए भेजते वक्त उसे संस्थान का वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, कंपनी का लैपटॉप और 50 हजार रुपए नकद सौंपे गए थे। शिकायत में कहा गया है कि जयपुर जाने के बाद आरोपी ने संस्थान से संपर्क तोड़ लिया और अब तक लैपटॉप, मोबाइल व राशि नहीं लौटाई है। लैपटॉप में संस्थान की प्रचार सामग्री और ऑनलाइन कोर्सेस की जानकारी सुरक्षित थी। संस्थान की ओर से कई बार संपर्क करने पर आरोपी ने लौटाने का आश्वासन तो दिया, पर बाद में ब्लैकमेल कर संस्थान की सामग्री का दुरुपयोग करने की धमकियां देने लगा। बाद में उन्होंने थाने में रिपोर्ट दी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इस पर कोर्ट में परिवाद पेश कर मामला दर्ज करवाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *