पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को गृहमंत्री विजय शर्मा का कॉल:पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को गृहमंत्री विजय शर्मा का कॉल

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू से नक्सल मुद्दे पर हुई बातचीत को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि साहू समेत कांग्रेस के कुछ नेताओं ने नक्सलवाद पर सरकार के कामों को लेकर सकारात्मक बातें कहीं, जिसके लिए उन्होंने फोन करके धन्यवाद कहा। विजय शर्मा ने लिखा हम सब चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो। इस दिशा में जो भी साथ आएगा, हम उसका सम्मान करेंगे। फोन पर हुई इस बातचीत में धनेंद्र साहू ने भी साफ कहा जो सच है, उसे बोलना चाहिए। जब पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई हो रही है तो विपक्ष में रहकर भी उसका विरोध नहीं किया जा सकता। बस्तर को लेकर सरकार के कदमों की जानकारी बातचीत के दौरान उप मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर में नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए अलग से सर्वे कराकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिए जा रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि बस्तर ओलंपिक और बस्तर पुंडम जैसे आयोजनों से स्थानीय युवाओं को जोड़ा जा रहा है, जिससे विकास की मुख्यधारा मजबूत हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि बस्तर में शांति के लिए जान गंवाने वाले जवानों और नागरिकों की याद में “बलिदानी स्मारक” बनाए जा रहे हैं। अब तक ऐसे 500 से ज्यादा स्मारकों की योजना है, जिनमें संगमरमर की प्रतिमा लगाई जाएगी। हर स्मारक पर करीब तीन लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। धनेंद्र साहू ने इस पहल की तारीफ करते हुए कहा “ये उन लोगों को सच्चा सम्मान है जिन्होंने राज्य की सुरक्षा के लिए जान दी। सरकार का ये कदम वाकई काबिल-ए-सराहना है।” झीरम एक पार्टी का नहीं, राज्य का मामला है विजय शर्मा ने ये भी बताया कि इस बार वो खुद झीरम घाटी जाएंगे, जहां नेताओं की शहादत हुई थी। वहां जाकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस पर साहू ने कहा झीरम जैसी घटनाएं किसी पार्टी से ऊपर की चीज़ हैं, इन पर एकजुटता दिखाना ही सही राजनीति है। सरकार के अच्छे काम का समर्थन ही असली राजनीति इस पूरे घटनाक्रम पर छत्तीसगढ़ के दूसरे डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा अगर विपक्ष सरकार के अच्छे कामों का समर्थन करता है तो ये आदर्श राजनीति की मिसाल है।उन्होंने कांग्रेस के कुछ नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा जो पार्टी पांच साल तक नक्सलियों को परोक्ष रूप से संरक्षण देती रही, आज वही सरकार को फेल बता रही है। इससे साफ है कि उनके मन में अब भी नक्सलियों के लिए नरमी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *