पूर्व पीएम के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

राजपुर | राजपुर नगर पंचायत के वार्ड-6 स्थित अटल परिसर में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्डवासियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अटल जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत अटल की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और पुष्पमाला अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने कहा कि अटल का जीवन राजनीति, समाज सेवा और राष्ट्रभक्ति का प्रेरक उदाहरण है। उनकी दूरदर्शी योजनाएं आज भी देश और प्रदेश के विकास की मजबूत नींव हैं। वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य का गठन भी उनके नेतृत्व में हुआ था। वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीशंकर अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रवीण अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह, मंडल अध्यक्ष जगवंसी यादव, जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप मरावी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिठाई बांटकर अटल की स्मृति को नमन किया और उनके दिखाए सुशासन के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *