भास्कर न्यूज | अमृतसर देश की आर्थिकता को नई दिशा देने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर निहंग सिंहों के सर्वोच्च संगठन शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढा दल के प्रधान सिंह साहिब जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह अकाली 96 करोड़ी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उनका कहना है कि एक महान राजनेता के निधन से देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है। उनका कहना है कि आज के समय में मनमोहन सिंह जैसा बेदाग राजनीतिक सिख व्यक्तित्व मिलना मुश्किल है। देश की भलाई के लिए काम करने वाले, महान चरित्र के, विनम्र, मधुर और कम बोलने वाले महान कद के व्यक्ति के निधन पर मैं अकाल पुरख के चरणों में प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके प्रियजनों को दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


