भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा सोमवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई थी। एचडी देवगौड़ा 12 बजे देवघर एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से वो सीधे विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाबा मंदिर गर्भगृह ले जाया गया। जहां उनके पुश्तैनी पुरोहित जयदेव झा ने उन्हें विधि विधान से पूजा अर्चना कराया। इसके बाद उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में सभी देवी-देवताओं को प्रणाम कर मंगल कामना की। इसके बाद उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाबा मंदिर परिसर स्थित दुर्गा मंडप के पास लाया गया। जहां उन्हें देवघर डीसी विशाल सागर, एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग व एसडीओ सह मंदिर प्रभारी रवि कुमार ने अंग वस्त्र व मोमेंटो पर देकर सम्मानित किया।


