पूर्व मंत्री की पत्नी का निधन, कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

रांची | प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पूर्व मंत्री मन्नान मलिक के आवास पहुंचकर उनकी पत्नी शाहिदा असन मलिक के निधन पर शोक जताया। शाहिदा असन मलिक (80) बीमार थीं और धनबाद के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही राजेश ठाकुर समेत कई कांग्रेस नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। इसमें प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति के अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, जवाहरलाल महथा, मदन महतो, मनोज यादव, योगेन्द्र सिंह योगी, अशोक मिश्रा, प्रेम राय, गौरव राय, कुमार गौरव, अजय कुमार थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *