गढ़वा|झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। मौके पर मौजूद रोजेदारों ने नमाज अदा करने के बाद रोजा खोला। मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि इफ्तार पार्टी समाज की आपसी भाईचारा, एकता एवं सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि एकता एवं सौहार्द हमारे देश, राज्य व गढ़वा की खूबसूरती है। अपने यहां गंगा जमुनी तहजीब का मिसाल देखने को मिलता है। हम सभी धर्मों के लोग आपस में मिलजुल कर एक दूसरे का पर्व त्यौहार मनाते हैं। मौके पर मुख्य रूप से डीसी शेखर जमुआर, एसपी दीपक पांडेय, एसडीपीओ नीरज कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीवी मंडल, नप के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, सीओ सफी आलम, जिप अध्यक्ष शांति देवी, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, फरीद खान, परेश तिवारी, चंदन जायसवाल, जवाहर पासवान, युवा समाजसेवी राकेश पाल, डॉ यासिन अंसारी, वनांचल डेंटल कॉलेज के डायरेक्टर दिनेश सिंह, अनिता दत्त, डॉ असजद, नवीन तिवारी, मेदनी खान, रेखा चौबे, अंजली गुप्ता, वंदना जायसवाल, ताहिर अंसारी, तबीब आलम, अतहर अली, सलीम जाफर, शरीफ अंसारी आदि उपस्थित थे।


