पूर्व मंत्री बोले- भाजपा संरक्षण में चल रहा जुआ-सट्टा:प्रियव्रत सिंह का आरोप- राजगढ़ में पुलिस मूकदर्शक, नहीं हो रही कार्रवाई

राजगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने जिले में जुए और सट्टे के बढ़ते मामलों को लेकर भाजपा नेताओं और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में यह अवैध कारोबार भाजपा के संरक्षण में खुलेआम चल रहा है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। किसान न्याय यात्रा में उठे मुद्दे, अब तक कार्रवाई नहीं प्रियव्रत सिंह ने बताया कि 20 अक्टूबर को कांग्रेस द्वारा किसान न्याय यात्रा निकाली गई थी, जिसमें हजारों किसानों ने भाग लिया। इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधायक जयवर्धन सिंह और पूर्व मंत्री उमंग सिंगार जैसे नेता मौजूद थे। यात्रा के मंच से प्याज, सोयाबीन, बिजली संकट और जुए-सट्टे जैसे मुद्दे उठाए गए, लेकिन अब तक किसी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। “पुलिस जानबूझकर नजर फेर रही है” कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा जनप्रतिनिधियों के संरक्षण में ही यह सट्टा और जुआ जिलेभर में बेरोकटोक चल रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे लोगों पर कार्रवाई होती है, लेकिन बड़े लोगों पर कोई हाथ नहीं डालता। उन्होंने जीरापुर की एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि वहां गरबा पंडाल के पीछे जुआ खेला जा रहा था, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई करने की बजाय वहां से लौट गई, क्योंकि पंडाल में भाजपा के बड़े नेता मौजूद थे। पूरा जिला चपेट में, फिर भी प्रशासन चुप प्रियव्रत सिंह ने यह भी कहा कि यह समस्या केवल एक कस्बे तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरा राजगढ़ जिला जुए-सट्टे के कारोबार की चपेट में है। उन्होंने प्रशासन से सवाल किया कि जब सबको पता है कि सट्टा-जुआ कौन चला रहा है, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई” कांग्रेस नेता ने मांग की कि इस पूरे मामले में गंभीरता से जांच कर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *