पूर्व मंत्री मोहिंदर केपी के घर पहुंचे भाजपा नेता तरुण:बेटे रिची की मौत पर जताया दुख, कहा-भाजपा दुख की घड़ी में केपी के साथ

पंजाब कांग्रेस के पूर्व मंत्री मोहिंदर सिंह केपी से मिलने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ जालंधर पहुंचे। यहां उन्होंने रिची केपी की एक्सीडेंट में मौत पर परिवार के साथ दुख जताया। चुघ ने कहा कि दुख की इस घड़ी में भाजपा केपी परिवार के साथ खड़ी है। तरुण चुघ ने कहा कि यह दुख बेहद गहरा है और इसे शब्दों में बयान करना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि केपी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। चुघ ने कहा कि ऐसी मौतें परिवार को भीतर तक झकझोर देती हैं। भाजपा नेता ने मोहिंदर केपी से मुलाकात के दौरान कहा कि वे केवल इतना कह सकते हैं कि परिवार हिम्मत बनाए रखे। उन्होंने कहा, मैंने हाथ जोड़कर केपी जी को ढांढस बंधाया है, लेकिन सच्चाई यही है कि जिस पर बीतती है, वही समझ सकता है। चुघ बोले-रिची की मौत से राजनीतिक हलके में शोक
केपी फैमिली को ढांढ़स बंधाने पहुंचे तरुण चुघ ने कहा कि रिची केपी की मौत की खबर मिलते ही पूरे राजनीतिक और सामाजिक हलके में शोक की लहर दौड़ गई थी। मोहिंदर सिंह केपी पंजाब की राजनीति का बड़ा चेहरा रहे हैं और कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। राजनीति में उनकी सक्रियता और समाजसेवा के कारण उन्हें एक सरल और मिलनसार नेता के तौर पर जाना जाता है। रिची ही थे परिवार का इकलौता सहारा
रिची केपी परिवार का बड़ा सहारा थे। अचानक हादसे में उनकी मौत से न केवल परिवार, बल्कि उनके मित्र और शुभचिंतक भी गहरे सदमे में हैं। मोहिंदर सिंह केपी के घर हर रोज कोई न कोई राजनेता शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंच रहा है। तरुण चुघ ने कहा कि भाजपा परिवार इस दुख की घड़ी में पूरी तरह से मोहिंदर सिंह केपी के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि भगवान से यही प्रार्थना है कि केपी परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति दे। मॉडल टाउन के माता रानी चौक के पास हुआ था हादसा
पंजाब के जालंधर में 4 गाड़ियों की भीषण टक्कर में पूर्व सांसद व वरिष्ठ अकाली नेता मोहिंदर सिंह केपी के इकलौते बेटे रिची केपी (36) की मौत हो गई थी। इसके अलावा 2 कार सवारों को भी गंभीर चोटें लगी थीं। यह हादसा शहर के पॉश एरिया मॉडल टाउन के माता रानी चौक के पास हुआ था। घटना के वक्त मोहिंदर सिंह केपी अपने घर में मौजूद थे। रिची मॉडल टाउन के माता रानी चौक के पास अपनी फॉरच्यूनर गाड़ी (PB08AT-0001) में जा रहे थे। रिची की गर्दन का मनका टूट गया और उनके सिर व अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट आई थीं। इससे उनकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *