पूर्व मंत्री रमेश मीणा ने सपोटरा में की रायशुमारी:कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन सृजन अभियान पर चर्चा

सपोटरा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। पूर्व मंत्री रमेश चंद मीणा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने पर चर्चा की गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री रमेश चंद मीणा ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। मीणा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 8 अक्टूबर को सपोटरा के मंगलम मैरिज होम में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक और बैठक होगी। इसके बाद कैलादेवी ब्लॉक की बैठक दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक कैलादेवी में आयोजित की जाएगी। उन्होंने ब्लॉक स्तरीय बैठकों के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी और अधिक से अधिक संख्या में लोगों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पूर्व मंत्री ने यह भी बताया कि नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों, वंचितों और कमजोर वर्गों की आवाज रही है। मीणा ने जानकारी दी कि 8 अक्टूबर की बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक अनिल चौधरी भी शामिल होंगे। यह बैठक करौली जिले के सभी ब्लॉकों में संगठनात्मक समीक्षा और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद के उद्देश्य से होगी। ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत 6 से 10 अक्टूबर तक जिलेभर में वरिष्ठ नेता पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। बैठक में जिला प्रमुख प्रतिनिधि रक्षीलाल बैरवा, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि मुकेश गोठरा, पूर्व चेयरमैन सुरेश गज्जूपुरा, हुकुम मीणा, विजय रत्नापुरा, पूर्व सरपंच प्रेमराज मीणा, अशोक बालौती, मुकेश प्रजापत, बगीदा प्रशासक रामनिवास मीणा, श्यामलाल गुप्ता, ओमी खावदा, विष्णु जिंदल, मंडल अध्यक्ष साजन शर्मा, पूर्व सरपंच महेश शर्मा, चंद्रप्रकाश लोकेश नगर, जलधारी सैमरदा, रामसहाय बूकना, अशोक जांगिड़, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रिंकू बीलवाड़, हेमसिंह गोरेहार, राजेश महर, सौरभ निशाना, राधेश्याम माली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *