पूर्व मंत्री रामलाल ने ली कांग्रेस जिलाध्यक्ष की शपथ:बोले- मेरा कोई पर्सनल एजेंडा नहीं,बूथ लेवल तक कार्यकर्ता को जोड कांग्रेस को मजबूत करना लक्ष्य

कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री रहे रामलाल जाट ने आज भीलवाड़ा जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ( ग्रामीण ) के रूप में शपथ ली। इस दौरान एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण और शहरी विधानसभा के कार्यकर्ता और कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।पूर्व मंत्री जाट को पूर्व जिला अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने पदभार ग्रहण करवाया और जिला अध्यक्ष पद के रूप में शपथ दिलाई। 12:15 बजे विधि विधान से शपथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पिछले दिनों प्रदेश ने 45 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की थी, इसी के तहत भीलवाड़ा ग्रामीण क्षेत्र के लिए पूर्व मंत्री रामलाल जाट और शहरी क्षेत्र के लिए शिवा राम ( जीपी ) खटीक को जिलाध्यक्ष घोषित किया था।घोषणा के बाद आज रामलाल जाट ने समारोह के रूप में 12:15 बजे कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद के रूप में शपथ ली।इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे । सातों विधान सभा में कांग्रेस को मजबूत करना लक्ष्य इस मौके पर कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष जाट ने कहा कि मेरा कोई व्यक्तिगत का एजेंडा नहीं है,जो राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का एजेंडा है वही एजेंडा रहेगा।सबके साथ मिलकर कांग्रेस को कैसे मजबूत करें उन कामों में लगकर हम तय करेंगे।आज संविधान को बचाने का संकट आया उसको बचा सके यही मेरी प्राथमिकता रहेगी।सातों विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पूरे प्रयास करेंगे, सभी क्षेत्रों में ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकारिणी की शीघ्र घोषणा होगी।बूथ लेवल तक के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के साथ जोड़ा जाएगा और कांग्रेस को फिर से एक्टिव किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *