पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन:2 बार बीजेपी से विधायक रहे, 5 महीने से कैंसर से पीड़ित थे

पूर्व कैबिनेट मंत्री हेम सिंह भड़ाना का सोमवार सुबह 7 बजे निधन हो गया। वे करीब 5 महीने से कैंसर से पीड़ित थे। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव किशनगढ़बास के बघेरी में किया जाएगा। छात्र राजनीति से निकलकर हेम सिंह भड़ाना 2 बार बीजेपी से थानागाजी (अलवर) के विधायक रहे। दूसरी बार विधायक बनने पर वे वसुंधरा राजे सरकार में राज्य मंत्री बने। बाद में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। हमेशा साफगोई के लिए पहचान रखने वाले भड़ाना का थानागाजी क्षेत्र के लोगों से विशेष लगाव रहा। वे अलवर शहर के वीरसावरकर नगर में रहने के बावजूद हर दिन थानागाजी क्षेत्र में आमजन से मिलने जाते थे। कैंसर का पता चलने के बाद भी वे लगातार लोगों से मिलते रहे। वे 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कांति प्रसाद से बहुत कम वोटों के अंतर से हारे थे। पार्टी के अलवर जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीनारायण ने बताया- पूर्व मंत्री का निधन निजी अस्पताल में हुआ है। उनके निधन के कारण पार्टी के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। खबर अपडेट की जा रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *