पूर्व महामंत्री ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रखी दावेदारी

भास्कर न्यूज | सरायकेला नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री सुमित चौधरी ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में अपनी दावेदारी औपचारिक रूप से पेश कर दी है। सुमित चौधरी ने मंगलवार को भाजपा नगर अध्यक्ष विजय दत्त को आवेदन सौंपते हुए अध्यक्ष पद के लिए अपनी इच्छा जताई। नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष पद को लेकर यह अब तक की पहली दावेदारी मानी जा रही है, जो खुलकर सामने आई है। हालांकि, अध्यक्ष पद को लेकर कई संभावित उम्मीदवार अंदरखाने अपनी-अपनी रणनीति के तहत जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। वे लोगों को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सुमित चौधरी की दावेदारी ने सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी है। स्थानीय स्तर पर इसे भाजपा की ओर से चुनावी तैयारी की औपचारिक शुरुआत के रूप में भी देखा जा रहा है। चंपाई के प्रतिनिधि सनद भी दावेदार इधर, अध्यक्ष पद के लिए विधायक चंपाई सोरेन के प्रतिनिधि सनद आचार्य को भी प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर सनद आचार्य ने कहा कि वे फिलहाल स्थानीय लोगों की भावनाओं और समर्थन का आकलन कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता से बातचीत और उनकी राय जानने के बाद ही इस दिशा में कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में संगठन सर्वोपरि है और अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार ही लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *