पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा बने वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष:रिटायर डीएसपी सत्येंन्द्र पांडेय और अकरम खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया

छत्तीसगढ़ वॉलीबॉल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित कर ली गई है। रविवार को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह के मार्गदर्शन में वॉलीबॉल संघ का चुनाव हुआ। इसमें सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा को वॉलीबॉल संघ का नया अध्यक्ष चुना गया। जबकि रिटायर डीएसपी सत्येंन्द्र पांडेय और अकरम खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। डीएसपी हेमप्रकाश नायक को राज्य वॉलीबॉल संघ का महासचिव और सुशील गर्ग को कोषाध्यक्ष चुना गया है। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल चार साल का होगा। चुनाव के बाद महेश गागड़ा और संजय सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस मौके पर छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *