पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी पहुंचे नाथद्वारा:जिला परिषद सदस्य सूरज देवी गुर्जर के निधन पर जताया शोक, पुष्पाजंलि अर्पित की

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी रविवार को नाथद्वारा पहुँचे। उन्होंने समाजसेवी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवकीनंदन गुर्जर के निवास पर पहुंच कर उनकी पत्नी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व राजसमंद जिला परिषद सदस्य सूरज देवी गुर्जर के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. सीपी जोशी ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को नमन किया और शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सूरज देवी गुर्जर का सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। सूरज देवी गुर्जर का शुक्रवार को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से लगातार जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं सामाजिक लोग श्रद्धांजलि देने उनके निवास पर पहुँच रहे हैं।इस दौरान डॉ. सीपी जोशी के साथ वरिष्ठ नेता, दामोदर गुर्जर, नगर पालिका निवर्तमान अध्यक्ष मनीष राठी, ब्लॉक अध्यक्ष शंकर जाट, ब्लॉक कांग्रेस संगठन महामंत्री महेंद्र सिंह गोरवा, उपाध्यक्ष श्यामलाल गुर्जर, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष युवराज सिंह चौधरी, नगर अध्यक्ष दिनेश एम. जोशी, पीयूष त्रिपाठी, रमेश राठौड़, मनीष जोशी, कांग्रेस प्रवक्ता विशाल उपाध्याय, श्रवण सिंह झाला, भगवत सिंह गुर्जर सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *