पूर्व विधायक दीपनारायण यादव ने किया सरेंडर:झांसी में डकैती केस में 27 दिन से फरार थे, पुलिस को चकमा देकर पहुंचे कोर्ट

झांसी में सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण यादव ने गुरुवार सुबह कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह डकैती और रंगदारी के केस में 27 दिन से फरार थे। पुलिस उनको गिरफ्तार करने के लिए पहले से सख्त पहरा लगाए हुए थी लेकिन उसे भनक तक न लगी। पहले 16 दिसंबर को उनको कोर्ट में सरेंडर करना था। मगर उस दिन कोर्ट में पुलिस की सतर्कता की वजह से वह नहीं पहुंचे। गुरुवार सुबह पुलिस को चकमा देकर अचानक कोर्ट खुलने से पहले ही पहुंच गए। पुलिस कुछ जान पाती इसके पहले उन्होंने कोर्ट खुलते ही जज के सामने सरेंडर कर दिया। पूर्व विधायक की 20 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क 22 दिनों से पुलिस पूर्व विधायक की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। फरार घोषित पूर्व विधायक के खिलाफ डीएम ने गैंगस्टर एक्ट में कुर्की के आदेश दिए थे।। 13 दिसंबर को पुलिस ने दीपनारायण यादव की 20 करोड़ रुपए की 3 प्रॉपर्टी कुर्क की थी। इसमें कुरगुआंजी स्थित प्लाट, भगवंतपुरा में मून सिटी की जमीन और बनगुआ गांव की जमीनें शामिल हैं। दो दिन पहले उनके मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया था। दीपनारायण पर दर्ज हैं 65 मुकदमें दीपनारायण यादव, समाजवादी पार्टी की टिकट पर गरौठा विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। उन पर करीब 65 मुकदमें दर्ज हैं। खबर अपडेट की जा रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *