पूर्व विधायक ने की रेत खनन परिवहन की शिकायत:मंत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश; डंपरों से खराब हो रही गांव की सड़कें

बैतूल के प्रभारी और चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल से गुरुवार को पूर्व विधायक मंगल सिंह ने शाहपुर क्षेत्र में रेत के अवैध रेत खनन का मुद्दा उठाया। जिसके बाद मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। घोड़ाडोंगरी के भाजपा विधायक रहे मंगलसिंग धुर्वे गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ मंत्री के पास पहुंचे, उन्होंने पाठई में अवैध रेत खनन का मुद्दा उठाते हुए। इसके परिवहन से प्रधानमंत्री योजना की सड़कें और गांवों की सीमेंट सड़कें खराब होने की शिकायत की। इस दौरान शाहपुर नगर परिषद के सीएमओ अरुण कुमार श्रीवास्तव का अक्सर छुट्टी लेकर कर्तव्य पर न रहने का मुद्दा भी उठा। जिसके कारण नगर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे है। अवैध उत्खनन परिवहन पर कार्रवाई के निर्देश खनिज विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि जिले के खनिज संसाधनों का उपयोग जनहित में और जिले के विकास में हो। उत्खनन के लिए किसी भी दशा में मशीनों का उपयोग न हों। लेबर के मध्यम से ही स्वीकृत वैध खदानों में माइनिंग की जाए। अवैध उत्खनन, परिवहन और मशीनों के उपयोग पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए। खनिज परिवहन में रॉयल्टी संबंधी दिशा निर्देशों का गंभीरता से पालन कराएं। सड़क संबंधी सभी विभाग अपने मार्गों पर मार्ग की क्षमता का बोर्ड लगवाएं। निर्धारित क्षमता से अधिक के वाहन न निकलें। साथ ही शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की दशा में कड़ी कार्रवाई भी की जाए। शाहपुर में की चार ब्लाकों की समीक्षा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री lनरेंद्र शिवाजी पटेल ने शाहपुर में विधानसभा घोड़ाडोंगरी अंतर्गत शाहपुर, चिचोली व घोड़ाडोंगरी में 18 से अधिक विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन व स्थानीय मुद्दों की समीक्षा की। उन्होंने जिले में राजस्व महाअभियान के क्रियान्वयन पर संतोष जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *