पूर्व विधायक मेड़ा ने गौशाला में मनाई मकर संक्रांति:झाबुआ में गौमाता का पूजन कर की सुख-समृद्धि की कामना, कहा-गौसेवा ही सबसे बड़ी सेवा

झाबुआ जिले के पारा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलोला स्थित गौशाला में मकर संक्रांति के मौके पर एक कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश अजनार, यूथ कांग्रेस रामा ब्लॉक अध्यक्ष रमेश मोहनिया और अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ गोशाला पहुंचकर गोमाता का विधि-विधान से पूजन किया। गौमाता की हुई पूजा-अर्चना पूर्व विधायक मेड़ा और उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने गौमाता को तिलक लगाया और उनकी आरती उतारी। इस दौरान गौवंश को हरी घास और मिठाई खिलाई गई। पूर्व विधायक मेड़ा ने क्षेत्रवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गौसेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और भारतीय संस्कृति में गौमाता का स्थान सर्वोपरि है। सभी ने गौसेवा का लिया संकल्प इस अवसर पर लक्षिया निनामा, प्रकाश निनामा, वेलसिंह बामनिया और जोगड़िया निनामा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने गौसेवा का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *