पूर्व विधायक वाजिब अली का चचेरा भाई गिरफ्तार:स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक के हथियार से की थी फायरिंग, पूर्व विधायक के घर चला सर्च ऑपरेशन

डीग जिले पूर्व नगर विधानसभा के विधायक वाजिब अली के चचेरे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व विधायक वाजिब अली के स्वागत कार्यक्रम के दौरान चचेरे भाई ने फायरिंग की थी। जिसका एक वीडियो भी सामने आया था। 4 साल से आरोपी फरार चल रहा था। आज आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जिस हथियार से फायरिंग की गई थी वह पूर्व विधायक वाजिब अली की थी। जिसके बाद पुलिस ने पूर्व विधायक के घर हथियार को सर्च किया। पूर्व विधायक के चाचा के लड़के ने की थी हर्ष फायरिंग DSP मनोज गुप्ता ने बताया कि 26 मार्च 2022 को पूर्व विधायक वाजिब अली के स्वागत कार्यक्रम में एक हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया था। जब वीडियो को लेकर जांच की गई तो, सामने आया कि इजमाम निवासी रामसिंह पुर और दूसरा व्यक्ति अज्जी निवासी निवासी सीकरी क़स्बा की पहचान हुई। दोनों लोग हथियार लहराकर दहशत फैलाना चाहते थे। जिसको लेकर पुलिस ने FIR दर्ज की थी। गश्त के दौरान आरोपी को किया गिरफ्तार FIR दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे। कल थाने की एक टीम इलाके में गश्त के लिए रवाना हुई। इस दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि इंजमाम इलाके में ही घूम रहा है जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस इंजमाम से पूछताछ कर रही है। पूर्व विधायक के घर हथियार किया सर्च आज हुई पूछताछ में इंजमाम से हथियार के बारे में जानकारी ली तो, वह पुलिस को पूर्व विधायक वाजिब अली के घर ले गया। जहां पुलिस ने हथियार सर्च किया लेकिन, हथियार नहीं मिल सका। इंजमाम ने बताया कि जिस हथियार से उसने फायरिंग की थी वह हथियार पूर्व विधायक वाजिब अली का था। फिलहाल पुलिस इंजमाम से पूछताछ कर रही है। स्वागत कार्यक्रम में की थी फायरिंग दरअसल साल 2022 में कांग्रेस ने बजट घोषणाएं की थी। जिसमें नगर को कई सौगातें मिली। बजट घोषणाओं के बाद पूर्व विधायक वाजिब अली का नगर में स्वागत कार्यक्रम और रैली निकाली गई। इस दौरान इंजमाम ने फायरिंग की थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ FIR दर्ज की थी। इनपुट- उमेश बंसल, सीकरी, डीग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *