​​​​​पूर्व विधायक हुडला ने डॉ. किरोड़ी पर लगाए गंभीर आरोप:बोले- राजे और भैरोंसिंह के साथ भी कर चुके हैं धोखा

पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला ने कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी डॉ. किरोड़ी पर विश्वास किया है, उनके साथ धोखा किया गया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि चाहे पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत हो या फिर वसुंधरा राजे, उनके साथ दगा किया। वे (डॉ. किरोड़ी) अब सीएम भजन लाल शर्मा को पद से हटाना चाहते है। हुडला ने कहा कि ऐसा सुनने में आया है कि बजरी बेचने का काम भी उन्होंने शुरू कर दिया है। दूसरी और वे सरकार पर बजरी बेचने का आरोप लगाते है। दरअसल, शनिवार को टोंक दौर पर आए कांग्रेसी नेता और पूर्व महवा विधायक ओमप्रकाश हुडला ने मीडिया से बातचीत की। वे 28 अप्रैल को कांग्रेस की ओर से जयपुर में होने वाली संविधान बचाओ महारैली की तैयारियों को लेकर टोंक आए थे। उन्हें पार्टी नेतृत्व ने टोंक का जिला समन्वयक बनाया है। उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच की मांग की। साथ ही कहा कि जो भी मामले में दोषी हो, उसे कड़ी सजा दी जाए। इसमें पाकिस्तान का हाथ है, तो उससे सारे संबंध खत्म कर लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले की निष्पक्ष जांच होकर दोषियों को कड़ी सजा मिल जाती तो आज ऐसे हालत नहीं बनते। 28 अप्रैल को जयपुर में होगी संविधान बचाओ महारैली
हुडला ने कहा कि 28 अप्रैल को जयपुर में होने वाली संविधान बचाओ महारैली में टोंक से चार हजार कार्यकर्ता और पदाधिकारी जाएंगे। इसकी तैयारियां को लेकर आज कांग्रेस कार्यालय में बैठक ली है। जिला मुख्यालय समेत ब्लॉक स्तर पर जयपुर में होने वाली महारैली की तैयारियां की जा रही है। जिलाध्यक्ष बोले- बीजेपी भाई से भाई को लड़ाने की राजनीति कर रही
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में जिला समन्वयक ओम प्रकाश हुडला ने कहा कि भाजपा सरकार जन विरोधी सरकार है। सरकार देश में महंगाई, बेरोजगारी, किसान, मजदूर पर बात नहीं करना चाहती है। वह सिर्फ भाई को भाई से लड़वाना जानते है। बैठक में जिला प्रभारी कांग्रेस संगठन प्रशांत शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार देश से संविधान के मूल रूप से छेड़छाड़ करना चाहती है। भाजपा सरकार की कथनी और करनी में एक बड़ा अंतर है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने कहा कि टोंक जिले को जयपुर की महारैली में 4000 लोगों को ले जाने का लक्ष्य दिया गया है। टोंक से उससे ज्यादा कार्यकर्ता, पदाधिकारी जयपुर पहुंचेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक कमल बैरवा, सलीमुद्दीन खान, महावीर तोगड़ा, धर्मेंद्र सालोदिया, निवाई ब्लॉक अध्यक्ष शंकर चौधरी, देवली ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा, राजेश चौधरी, महमूद शाह, सीपी श्रीवास्तव, सेवादल अध्यक्ष अब्दुल खालिक, कमलेश चावला, सलीम नकवी, मनिंदर लोदी, बजरंग लाल वर्मा, शिवजी राम मीणा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी जर्रार खान, विक्रम सिंह लोदी, मूलचंद बैरवा, युसूफ खान यूनिवर्सल, इम्तियाज खान आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *