शंकरगढ़ | शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बादा में शुक्रवार को पूर्व सरपंच स्व. रामसाय की स्मृति में न्योता भोज हुआ। यह आयोजन उनकी पुत्री जानकी देवी ने कराया। कार्यक्रम में परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और शिक्षक भी मौजूद रहे। संकुल समन्वयक ने भी भाग लिया। शिक्षकों ने रामसाय के परिवार का आभार जताया। बच्चों के लिए भोज कराने और विद्यालय से जुड़ने की पहल की सराहना की।


