पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल ने मीडिया बातचीत में सोलर प्लांट पर आए दिन हो रहे विरोध प्रदर्शन पर कहा- देश की प्रगति के लिए हमें कई कड़वी चीजें स्वीकार करनी पड़ती है। ऊर्जा तो हमें चाहिए। लेकिन उसमें स्थानीय विषय चाहे ओरण-गोचर का हो वो भी एक आस्था का भाग है उसको दरकिनार नहीं कर सकते है। बुजुर्ग वरिष्ठ कार्यकर्ता के बाड़मेर पूरा समय देने की बात पर सिंह ने कहा मैं स्वीकार करता हूं कि पारिवारिक परिस्थितियों की वजह से बाहर रहना पड़ता है। उनकी भावना के अनुसार बाड़मेर में समय दूंगा। विधायक छोटू सिंह के बयान पर कहा कि छोटा बड़ा क्षेत्रवाद हर किसी में होता है। इसमें कोई गलत भावना नहीं है। बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल बाड़मेर दौरे पर है। शुक्रवार को सर्किट हाउस में बीजेपी की जिला कार्यकारिणी के साथ मीटिंग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ बीजेपी कार्यकर्ता ने पूर्व सांसद को नसीहत देते हुए कहा कि दिल्ली जयपुर छोड़ो और बाड़मेर को समय दों। मानवेंद्र सिंह ने मीडिया बातचीत में कहा कि आज जिला कार्यकारिणी और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग हुई है। कार्यकर्ता में जैसे रेस के दौरान घोड़े में जो ऊर्जा होती है कार्यकर्ता उसी प्रकार दौड़ के लिए तैयार है। आगे जो पंचायती राज और नगर निकाय की जो चुनौती आने वाली है। कार्यकर्ता बहुत उत्साह से उसे चुनौती को स्वीकार कर रहा है। मुझे विश्वास है कि पार्टी को विजयी बनाएंगे। जिला उपाध्यक्ष बोले- दिल्ली जयपुर छोड़ो और बाड़मेर को समय दों स्वागत के दौरान बीजेपी जिला उपाध्यक्ष गंगाविशन ने पूर्व सांसद को कहा कि आप दिल्ली और जयपुर छोडि़ए और बाड़मेर संभालिए इस सवाल पर मानवेंद्र सिंह ने कहा- वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने मुझे कहा है इस बात को स्वीकार करता हूं। पारिवारिक परिस्थितियां ऐसी होती है कि बाहर रहना पड़ता है। काम में समय देना पड़ता है। उनकी भावना के अनुसार जरूर समय दूंगा। पार्टी कार्यकर्ताओं के बल और मेहनत से बनी है। उसमें सक्रिय कार्यकर्ता को सम्मान मिले। हम सबकी यह भावना है। यह दिल्ली तक यह बात चलती रहती है। पार्टी में यही बात आती है कि मूल कार्यकर्ता है उनको सम्मान मिलना चाहिए। पंचायती राज और नगर निकाय में अगर उनको चुनाव लड़ने की इच्छा है तो उनको मौका मिलना चाहिए। यह सबकी भावना है। बाड़मेर एयरपोर्ट पर बोले मानवेंद्रसिंह- पहली प्राथमिकता राष्ट्रीय सुरक्षा है एयरपोर्ट के सवाल पर मानवेंद्र सिंह ने कहा कि इसको लेकर मैं केंद्र सरकार के मंत्रियों से बात करूंगा। बाड़मेर ऐसा जिला है जहां हमें राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से हर चीज को देखना चाहिए। यदि भादरेश पावर प्लांट, रिफाइनरी की बात करें राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से देखे तो उनको संभालना है उनको कॉमर्शियल विमान संभाल नहीं सकते है। लड़ाकू विमान ही संभाल सकते है। इसलिए प्राथमिकता एयरफोर्स की ही रहनी चाहिए। जब फ्लाइट आने की आवश्यकता होती है तब आती ही है। जैसलमेर एयरपोर्ट इतना दूर नहीं है कि 150 किलोमीटर ही है। वहां सेवाएं मिल रही है। लेकिन प्राथमिकता राष्ट्रीय सुरक्षा की होनी चाहिए मैं ऐसा समझता हूं। ओरण-गोचर हमारी आस्था का भाग है इसको दरकिनार नहीं कर सकते सोलर प्लांट को लेकर नेता एक-दूसरे पर कटाक्ष कर रहे है इस सवाल के जवाब पर पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल ने कहा- देश की प्रगति के लिए हमें कई कड़वी चीजें स्वीकार करनी पड़ती है। हम लाइट का यूज कर रहे है उसी योजना के तहत चल रही है। ऊर्जा तो हमें चाहिए। उसमें स्थानीय विषय है चाहे ओरण-गोचर का हो वो भी एक आस्था का भाग है उसको दरकिनार नहीं कर सकते है। उसके मद्देनजर रखते हुए कंपनी और सरकार उस प्रकार से भूमि का चयन करें। तो उसमें कोई गलत बात नहीं है। थोड़ा बहुत क्षेत्रवाद होता है, इसमें गलत भावना नहीं जैसलमेर विधायक छोटूसिंह के बयान पर बोलते हुए कहा कि क्षेत्रवाद हम सब में थोड़ा बहुत होता ही है, मालाणी वाला कहेगा कि जैसलमेर वाला क्या मांगता है। यह छोटी बातें है इसमें कोई गलत भावना नहीं है।


