शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा के सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक होने का मामला सामने आया है। गुरुवार रात शरारती तत्वों ने उनके वाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट्स में सेंध लगाकर उन पर कुछ आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर दिए। हालांकि पूर्व सांसद की तकनीकि टीम ने तुरंत इसे हटा दिया। चंदूमाजरा पंथिक राजनीति का एक बड़ा चेहरा हैं और वर्तमान में पार्टी के पुनर्गठन में जोर शोर से लगे हुए हैं।, ऐसे यह हैकिंग उनके छवि खराब करने की एक साजिश के तौर पर देखा जा रहा है। आपत्ति जनक कटेंटे हटाए पूर्व सांसद की तकनीकि टीम बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है और सभी विवादित कंटेंट डिलीट किए जा चुके हैं। पूर्व सांसद ने अपने समर्थकों और जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैली किसी भी अफवाह या गलत जानकारी पर विश्वास न करें और शांति बनाए रखें। घटना का पता चलते ही अकाउंट्स का नियंत्रण वापस लेते हुए अपलोड की गई आपत्तिजनक सामग्री को हटा दिया गया है। शरारती तत्वों पर कार्रवाई होगी इस साइबर हमले को लेकर पूर्व सांसद ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि इस हरकत के पीछे जो भी शरारती तत्व शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही साइबर सेल में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह की ओछी हरकतों से उनकी राजनीतिक और पंथिक निष्ठा को प्रभावित नहीं किया जा सकता और दोषियों को कानून के कठघरे में लाया जाएगा।


