पूर्व सीईसी पर निशिकांत दुबे का बयान निंदनीय : कांग्रेस

रांची| प्रदेश कांग्रेस के महासचिव आलोक कुमार दुबे एवं मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर सोमवार को तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सांसद निशिकांत दुबे देश में गृह युद्ध करवाने के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। भाजपा सांसद एक दिन पूर्व सुप्रीम कोर्ट के जजों पर आरोप लगाते हैं और ठीक दूसरे दिन पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के ऊपर भाजपा सांसद का इस प्रकार का बयान यह दिखाता है कि भाजपा सांसद न तो कोर्ट की और न ही संवैधानिक संस्था का सम्मान करना जानते हैं। नेता द्वय ने कहा कि जिस प्रकार से सांसद दुबे लगातार बयान दे रहे हैं। इससे साफ तौर पर लग रहा है कि इसमें भाजपा की पूर्ण सहमति है। हालांकि भाजपा अध्यक्ष ने उनके बयान को निजी बयान बताया है, लेकिन सवाल उठता है कि अगर एक सांसद इस प्रकार का बयान देता है और भाजपा उन पर कोई कार्रवाई नहीं करती है, तो यह साफ हो जाता है कि इसमें भाजपा की सहमति है। निशिकांत दुबे तो केवल बोल रहे हैं। इस प्रकार के बयानों का पूरा का पूरा एजेंडा भाजपा ने तय किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *