पूर्व सीएम का आरोप- अहमदाबाद से चल रही साय सरकार:चैतन्य की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस की नाकेबंदी, भूपेश बघेल हाइवे पर बैठे

शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को आर्थिक नाकेबंदी की। इस दौरान दोपहर 12 बजे से दो बजे तक पार्टी नेता रावपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग से होकर गुजरने वाली सभी प्रमुख सड़कों पर धरने पर बैठे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समर्थकों के साथ वीआईपी तिराहे पर डटे रहे। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ सरकार अहमदाबाद से चल रही है। षडयंत्र के तहत जल-जंगल जमीन को लूटा जा रहा है। भाजपा की सरकार बनते ही सरगुजा और तमनार में जंगल कट गए। किसी में पेड़ों की अवैध कटाई हो गई। हसदेव के खिलाफ एफआईआर नहीं हुई। ये छत्तीसगढ़ की संपदा और जाल-जंगल जमीन को बचाने की लड़ाई है।’ पीसीसी दीपक बैज बस्तर, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत बिलासपुर-जांजगीर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव अंबिकापुर में चक्काजाम में हुए शामिल। चक्काजाम से पहले भिड़े कांग्रेस नेता. सुशील शुक्ला और गिरीश दुबे के बीच तकरार कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी के दौरान कांग्रेस नेताओं की बीच विवाद हो गया। कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला और जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे के बीच किसी बात पर तकरार हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें दोनों नेता एक-दूसरे से बहस करते नजर आ रहे हैं। आस-पास खड़े कार्यकर्ता इस बहस में बीच-बचाव करते दिख रहे हैं। कांग्रेस नेताओं के बीच इस विवाद को लेकर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा कि जनता तो पहले से ही कांग्रेस से नाराज थी। अब उनके नेता भी एक-दूसरे से उलझ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *