पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खैरथल और बर्डोद दौरे के दौरान कोटपूतली आगमन पर उनका स्वागत किया जाएगा। यह स्वागत महात्मा ज्योतिबा फूले चौराहा पर आयोजित होगा। सैनी समाज कोटपूतली की ओर से जिला अध्यक्ष बबलू बबेरवाल और राजेंद्र सैनी (बीजवाडिया फ्रूट भंडार) के संयुक्त नेतृत्व में यह कार्यक्रम होगा। स्वागत महात्मा ज्योतिबा फूले चौराहा से शुरू होकर सब्जी मंडी बानसूर रोड तक बैण्ड बाजे के साथ किया जाएगा। प्रधान संरक्षक देवी सहाय सैनी ने बताया-गहलोत खैरथल होते हुए बर्डोद जाएंगे, जिसके लिए वे बानसूर रोड से गुजरेंगे। ज्योतिबा फुले सर्किल से सब्जी मंडी गेट तक सुबह 10 बजे एक विशाल स्वागत द्वार तैयार किया जाएगा। जिले भर में उनके स्वागत की कड़ी में, कोटपूतली में भी इस अवसर पर सर्व समाज के व्यक्तियों और महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।


