पूर्व सीएम ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

अंबिकापुर | छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के सरगुजा आगमन पर जिले से अशोक सिंह व नन्हेलाल गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता अंबिकापुर पहुंचे और जोरदार अभिनंदन किया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त करने पर जोर दिया और एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलती है। इस दौरान अशोक सिंह, नन्हेलाल गुप्ता, संजीव गुप्ता, अरुण तिर्की, अर्जुन यादव, समर बहादुर सिंह, विवेक सिंह, सुरेश सिंह, अविनाश, ब्रिज गुप्ता, रमाकांत जायसवाल सहित जिले के अनेक वरिष्ठ व युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *