पूर्व सैनिक दिवस पर सम्मान समारोह

कटकमसांडी | जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, हजारीबाग के सौजन्य से कार्यालय परिसर में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस सम्मान समारोह में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कार्यक्षेत्र में आने वाले जिलों हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद व बोकारो से दर्जनों की संख्या में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों व परिवार जनों के सदस्य शामिल हुए। सम्मान समारोह की अध्यक्षता विंग कमांडर राजेश कुमार गुप्ता (सेवानिवृत्त), सैनिक कल्याण पदाधिकारी, हजारीबाग द्वारा की गई। सैनिक कल्याण पदाधिकारी द्वारा इज़ आफ बिजनेस को लेकर पिछले दो वर्षों में उठाए गए सार्थक कदमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के इंटरएक्टिव सेशन के दौरान सैनिक कल्याण पदाधिकारी द्वारा भूतपूर्व सैनिकों व परिवार जनों के साथ संदर्भित मुद्दों पर खुली चर्चा भी की गई।समारोह के दौरान शहीदों के परिवार जनों पार्वती देवी,सरस्वती देवी, शिव नारायण साव, जय नंदन पाल एवं मोहन साव को शाल, मोमेंटो तथा पत्र के माध्यम से सम्मानित किया गया। हजारीबाग | बरही हाउस में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान मार्च की तैयारी को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन जय भीम, जय बापू, जय संविधान के आदर्श वाक्य के तहत किया गया। संचालन कांग्रेस ओबीसी जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने निभाया। कांग्रेस नेता और पूर्व बरही विधानसभा प्रत्याशी अरुण साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 जनवरी को भामाशाह स्कूल से बाराटांड़ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक एक भव्य सम्मान मार्च निकाला जाएगा। इसके उपरांत प्रतिमा स्थल पर एक सभा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव कमलेश महतो के साथ प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेता और जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ निजाम उद्दीन, चंद्रभूषण साव, चौपारण प्रखंड अध्यक्ष बैजु गहलौत, पदमा प्रखंड अध्यक्ष गौतम मेहता, चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद वर्णवाल, मुखिया हेलाल अख्तर, मुखिया प्रतिनिधि छोटन ठाकुर, जितेंद्र गिरी, मुखिया संतोष रजवार, सोनू दास,विष्णुधारी महतो, यूसुफ अंसारी,संतोष कुशवाहा, फिरदौस खान, गौतम सिंह, छोटन भुइंया, रिजवान अंसारी, टिंकू साव, तैयब अंसारी,महेश प्रसाद, सोनू रविदास , मिथलेश सिंह उपस्थित रहें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *