जयपुर | पृथ्वी फाउंडेशन ने मौजमाबाद ब्लॉक के कई सरकारी स्कूलों में जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोरड़ी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रोशनपुरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रेटी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोगरी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डोगरा और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कापड़ियावास कला में स्वेटर बांटे गए। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। फाउंडेशन की अध्यक्ष संजू कुकरेती, जीपी कुकरेती, दलबीर सिंह नेगी और अपूर्वा डंडरियाल मौजूद रहे।


