पेंड्रा-अमरकंटक में कड़ाके की ठंड, ओस की बूंदें जमीं:घना कोहरा छाया, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस

पेंड्रा इलाके में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पेंड्रा से लेकर अमरकंटक तक के क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई है। कई स्थानों पर ओस की बूंदें बर्फ में जम गई हैं, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया है। घने कोहरे के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। सुबह के समय ड्राइवरों को लंबी दूरी तक देखने में परेशानी हो रही है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अमरकंटक में यह 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ठंड के कारण सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। लोग सुबह-शाम अलाव जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं, खासकर ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में। स्थानीय प्रशासन से मांग की जा रही है कि ठंड से राहत के लिए अलाव, शेल्टर और गर्म कपड़ों की व्यवस्था की जाए, ताकि बुजुर्गों, बच्चों और गरीब लोगों को मदद मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *