पेंड्रा-अमरकंटक में घना कोहरा, विजिबिलिटी हुई कम:पेंड्रा में 7, अमरकंटक में 6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज

पेंड्रा से अमरकंटक तक का क्षेत्र घने कोहरे और गिरते तापमान की चपेट में है। सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम हो गई है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों तक सुबह और देर शाम को ठंड के साथ कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। आज पेंड्रा में न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अमरकंटक में पारा लुढ़ककर लगभग 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह के समय हल्की सर्द हवाएं चलीं और घना कोहरा छाया रहा, जिससे पहाड़ी इलाकों में अधिक ठिठुरन महसूस हुई। सड़क मार्गों पर विजिबिलिटी काफी कम घने कोहरे के कारण सड़क मार्गों पर विजिबिलिटी काफी कम रही। कई स्थानों पर वाहनों को हेडलाइट और पार्किंग लाइट का उपयोग करते हुए धीमी गति से चलना पड़ा। इससे बस, ट्रक और छोटे वाहनों की रफ्तार पर सबसे ज्यादा असर पड़ा। उत्तरी भारत से आ रही ठंडी और शुष्क उत्तरी हवाओं के प्रभाव से छत्तीसगढ़ और पड़ोसी मध्य प्रदेश के ऊपरी इलाकों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। तापमान में गिरावट के साथ रात में नमी बढ़ने से पेंड्रा-अमरकंटक क्षेत्र में घना और कभी-कभी बेहद घना कोहरा बन रहा है, जिससे सुबह के समय विजिबिलिटी 50-100 मीटर तक सिमट जाती है। तापमान में और गिरावट हो सकती है बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण बुजुर्गों और बच्चों में सर्दी-खांसी जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। पेंड्रा में अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा बना रह सकता है। अमरकंटक क्षेत्र में भी रात का तापमान 6-9 डिग्री सेल्सियस और दिन का तापमान 22-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शुष्क मौसम के साथ रात के तापमान में हल्की और गिरावट तथा घने कोहरे के दोबारा छाने की स्थिति बन सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *