पेंड्रा के अमरकंटक में पारा 5 डिग्री:मैकल क्षेत्र में शीतलहर के हालात, कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम दर्ज किया गया पारा है। पेंड्रा से सटे अमरकंटक में भी तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे मैकल क्षेत्र में शीतलहर के हालात हैं। ठंड के कारण क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शाम होते ही सड़कें वीरान हो जा रही हैं। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। बाजार में छाए रहता है सन्नाटा जिले में दुकानें देर से खुल रही हैं और बाजार में जल्दी सन्नाटा छा रहा है। धान बेचने वाले किसानों और खेत में काम करने वाले मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं, वहीं मजदूर वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट जारी रहेगी। अगले कुछ दिनों में पारा और नीचे जाने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को स्वास्थ्य सावधानियां बरतने, गर्म कपड़े पहनने और कोहरे में सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *