पेंड्रा नगरपालिका में सियासी खींचतान:15 में से सिर्फ अध्यक्ष और एक पार्षद ने ली शपथ, बाकी 14 ने बनाई दूरी

पेंड्रा नगरपालिका में नवनिर्वाचित परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में आज अजीब स्थिति देखने को मिली। कुल 15 पार्षदों में से केवल अध्यक्ष राकेश जालान और वार्ड 4 की पार्षद चंदा तिवारी ने ही शपथ ली। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम अमित बेक ने दोनों को शपथ दिलाई। शेष 14 पार्षदों ने कार्यक्रम से किनारा कर लिया। इनमें 6 कांग्रेसी और 7 भाजपा पार्षद शामिल हैं। यह स्थिति तब बनी जब कल ही कांग्रेस ने अध्यक्ष राकेश जालान का निष्कासन खत्म कर उन्हें पार्टी में वापस लिया था। भाजपाई पार्षदों ने शपथ लेने की बजाय बिलासपुर जाकर विधायक अमर अग्रवाल से मुलाकात की। बाकी पार्षद नगरपालिका प्रशासक के सामने लेंगे शपथ कार्यक्रम में केवल अध्यक्ष के समर्थक ही मौजूद रहे। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने जन्मदिन पर समर्थकों के साथ केक काटा। सूत्रों के अनुसार, शेष पार्षद बाद में नगरपालिका प्रशासक अमित बेक के समक्ष शपथ ले सकते हैं। अध्यक्ष के विरुद्ध पार्षदों की यह एकजुटता शहर में राजनीतिक चर्चाओं का विषय बन गई है। आने वाले समय में यह मतभेद और बढ़ सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *