पेंड्रा में कुएं में तैरता मिला युवक का शव:पंप से लिपटा था, पुलिस ने बाहर निकलवाया, पीएम रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज

जीपीएम जिले के निमधा खेरवा टोला (पेंड्रा) में एक युवक की लाश कुएं में तैरती मिली है। जिसकी पहचान असवन सिंह गोंड के रूप में हुई है, जो निमधा गांव का ही निवासी था। घटना मरवाही थाना क्षेत्र की है। ग्रामीणों के अनुसार, युवक का शव कुएं में पानी चलाने के लिए लगाए गए पंप से लिपटा हुआ था। ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *