पेंड्रा में कोहरे से विजिबिलिटी हुई कम:दिन में लाइट जलाकर गुजरे वाहन, सरगुजा संभाग के जिले आज भीगेंगे; ठंड से 3 दिन राहत

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पेंड्रा से अमरकंटक मार्ग में सुबह बादल के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। राहगीर दिन में वाहनों की लाइट जलाकर सफर कर रहे हैं।
मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के जिलों में आज बारिश की चेतावनी जारी की है। हवा की दिशा बदलने और समुद्र की ओर से नमी आने के कारण बारिश की स्थिति बन रही है। इस वजह से अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है। आज (सोमवार) और कल (मंगलवार) को सरगुजा संभाग के जिलों में कोहरा छाया रह सकता है। प्रदेश में रविवार को 8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। रायपुर में छाए रहेंगे बादल, ठंड रहेगी कम आज बादल छाए रह सकते हैं। जिसके कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। पारा सामान्य से ऊपर रहेगा। रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत रहेगी। रविवार रात को न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था। आज अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शहरों में रात का तापमान बढ़ने लगा प्रदेश में हवा की दिशा बदलने से रात का तापमान बढ़ने लगा है। शनिवार को बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री रिकॉर्ड किया जो बढ़कर 8.9 डिग्री हो गया। अंबिकापुर में रात का तापमान 6 डिग्री से बढ़कर 11.1 डिग्री पहुंच गया जो नॉर्मल से 2.2 डिग्री अधिक था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *