पेंड्रा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। शुक्रवार (9 जनवरी) को न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को तापमान में यह वृद्धि हुई। पेंड्रा का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमरकंटक में भी न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं हालांकि, हल्की राहत के बावजूद ठंडी हवाएं अब भी चल रही हैं, जिससे शीतलहर का असर बना हुआ है। इसका प्रभाव आम जनजीवन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सुबह और देर रात के समय सड़कें सुनसान रहीं, वहीं लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक मौसम में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं जताई है। अनुमान है कि क्षेत्र में इसी तरह की ठंड बनी रह सकती है।


