पेंड्रा में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, VIDEO:शराब के नशे में चालक ने पलटाया ऑटो, हादसे में महिला गंभार घायल

पेंड्रा के मरवाही मेन रोड पर एक तेज रफ्तार ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था। डिवाइडर क्रॉसिंग के पास उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण ऑटो पलट गया। वहीं, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल महिला को ऑटो से बाहर निकाला। उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने घटना के बाद ऑटो को जब्त कर लिया है। चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *