पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पहुंचा:अमरकंटक में जम रही ओस की बूंदे, जनजीवन प्रभावित; शीत लहर का अलर्ट

पेंड्रा इलाके में आज सुबह न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है और जनजीवन प्रभावित हुआ है। अमरकंटक में भी तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां ठंड का असर स्पष्ट दिख रहा है। यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है, जिसके कारण पेंड्रा में शीत लहर जैसी स्थिति बनी हुई है। सुबह के समय लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। ओस की बूंदें जम कर बर्फ बन रही अमरकंटक में रात के समय तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है, जिससे ठंड की तीव्रता अधिक महसूस होती है। अमरकंटक के आसपास के गांवों में ओस की बूंदें जम कर बर्फ में बदल गई हैं। कड़ाके की ठंड के कारण पेंड्रा और आसपास के इलाकों में जनजीवन प्रभावित है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ठंड से बचाव के लिए चूल्हे और अंगीठी का सहारा ले रहे हैं। बच्चे और बुजुर्ग विशेष रूप से ठंड की चपेट में हैं, जिसके चलते स्थानीय स्तर पर चेतावनी जारी की गई है। छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य जिलों में अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पेंड्रा, अंबिकापुर, जगदलपुर और मैनपाट समेत 17 जिलों के लिए शीत लहर का अलर्ट जारी किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *