पेंड्रा में शिवलिंग पर लिपटा दिखा सांप…VIDEO:ईश्वरीय चमत्कार मानते हुए ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में पूजा-पाठ की

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा क्षेत्र के बचरवार गांव के नवापारा स्थित शिव मंदिर में एक अनोखी घटना सामने आई है। 6 जनवरी को रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नाग शिवलिंग से लिपटे हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सांप काफी देर तक शिवलिंग पर मौजूद रहा और फुफकारता भी नजर आया। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसे ईश्वरीय चमत्कार मानते हुए मंदिर परिसर में पूजा-पाठ की। भक्तों का कहना है कि यह भगवान शिव और नाग देवता के बीच दिव्य संयोग का प्रतीक है। सूचना मिलने पर सर्प रक्षक द्वारिका कोल मौके पर पहुंचे और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया, जिससे किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई। वीडियो में सांप के शांत लेकिन सतर्क व्यवहार को देखकर लोग हैरान हैं।ग्रामीणों का मानना है कि यह घटना भक्तों के लिए सौभाग्य और आशीर्वाद का संकेत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *