पेंड्रा में 7, अमरकंटक में 6 डिग्री तापमान:सीजन का सबसे कम पारा, घना कोहरा छाया

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अमरकंटक में यह 6 डिग्री तक लुढ़क गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। पूरे पेंड्रा से अमरकंटक तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे सुबह के समय दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम हो गई और वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कड़ाके की ठंड के कारण कई जगहों पर ओस की बूंदें पाले में बदल गईं। लोग घरों में दुबके रहे और ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे। उत्तरी हवाओं के कारण सर्दी बरकरार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों तक ठंड का असर बना रहेगा। आज (16 दिसंबर) न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कल (17 दिसंबर) न्यूनतम 7 डिग्री और अधिकतम 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं, 18 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री और अधिकतम 25-27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान कोहरे से राहत मिलने और आसमान साफ रहने की संभावना है, हालांकि शाम होते ही ठंड फिर तेज हो सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन उत्तरी हवाओं के कारण सर्दी बरकरार रहेगी। प्रशासन ने लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। इसमें कोहरे के दौरान धीमी गति से वाहन चलाने, गर्म कपड़े पहनने और बच्चों व बुजुर्गों को ठंड से बचाने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से पेंड्रा-अमरकंटक मार्ग पर सतर्क रहने को कहा गया है, क्योंकि दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *