पेंड्रा में 7, अमरकंटक में 6 डिग्री पहुंचा पारा:न्यूनतम तापमान सीजन के सबसे निचले स्तर पर, जनजीवन प्रभावित

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही संभाग सहित अमरकंटक और आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अमरकंटक में यह 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड हुआ। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान माना जा रहा है। अचानक बढ़ी ठंड और शीतलहर के कारण सुबह-शाम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों, किसानों और दिहाड़ी मजदूरों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खुले में काम करने वाले लोग और कमजोर तबके के लोग ठिठुरन से बचने के लिए अलाव, रजाइयों और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। शीतलहर की चेतावनी जारी भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों के लिए ठंड और शीतलहर की चेतावनी जारी की है। विभाग ने न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री तक नीचे जाने की संभावना जताई है। IMD ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग ने लोगों को रात के समय अनावश्यक बाहर न निकलने और पर्याप्त गर्म कपड़े व अलाव की व्यवस्था रखने की सलाह दी है। गांवों और कस्बों में मुख्य चौराहों सहित कई स्थानों पर लोगों ने स्वयं अलाव की व्यवस्था की है, हालांकि कई इलाकों में सरकारी स्तर पर अलाव की कमी महसूस की जा रही है। बढ़ती ठंड के बीच लोग चाय-नाश्ते की दुकानों और अलाव के आसपास भीड़ लगाकर राहत तलाशते दिखाई दे रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *