ॉराजस्थान पेंशनर्स समाज के भरतपुर जिलाध्यक्ष डोरीलाल शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पेंशनरों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर में समस्या समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। भरतपुर में 30 जनवरी को जिला कोषालय के मीटिंग हॉल में प्रातः 11 बजे से शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में पेंशनरों के बकाया भुगतान, 70, 75 व 80 वर्ष की आयु पर देय आर्थिक लाभ, पारिवारिक पेंशनरों की जन्म तिथि निर्धारण, नाम-पता संशोधन, जीवित प्रमाण पत्र, 30 जून की अतिरिक्त वेतन वृद्धि, रिवाइज्ड पेंशन, एरियर भुगतान, कम्प्यूटेशन एवं मिसमैच रिकॉर्ड सुधार समाधान किया जाएगा।


