भास्कर न्यूज| तिल्दा-नेवरा छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज तहसील शाखा खरोरा जिला रायपुर की मासिक बैठक 15 फरवरी को पेंशनर्स भवन केशला (खरोरा) नवागांव रोड में हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमाकांत कैवर्त्य सेवानिवृत नायब तहसीलदार अभनपुर थे। अध्यक्षता गोविंदराम वर्मा सेवानिवृत प्रधान पाठक ने की। विशिष्ट अतिथि हरिदत साहू सेवानिवृत लिपिक वर्ग-1 कसडोल थे। अतिथियों ने बैठक के पूर्व भारतमाता की प्रतिमा की पूजा अर्चना की। पश्चात तहसील अध्यक्ष गोपालदास पडवार, संरक्षक सीताराम यादव, सह संयोजक केआर वर्मा, उपाध्यक्ष नंदकुमार भास्कर ने अतिथियों का पुष्पाहार एवं गुलाल से स्वागत किया। हरिदत साहू के रिटायर्ड होने पर तथा खरोरा शाखा की आजीवन सदस्यता ग्रहण करने पर शॉल, श्रीफल एवं गुलाल से स्वागत किया गया। इसके बाद माह फरवरी में जन्म लेने वाले सदस्य बलदाऊ वर्मा, संतुराम सिरमौर, दशरथलाल वर्मा, सागर राम, दशरथराम वर्मा का भी स्वागत किया गया। बैठक में सदस्यता अभियान, त्रैमासिक चिंतक पत्रिका की वार्षिक शुल्क जमा करने, प्रति माह मासिक शुल्क जमा करने, चिंतक पत्रिका में लेख के संबंध में सदस्यों को प्रेरित किया। माह मार्च 2025 की बैठक में उक्त कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। तहसील अध्यक्ष गोपालदास पड़वार, संरक्षक सीताराम यादव ने सेवानिवृत साथियों को पेंशनर्स समाज में जुड़कर अपने शेष जीवन का सदुपयोग करने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार साहू सेवानिवृत प्रधानपाठक एवं आभार प्रदर्शन केआर वर्मा सेवानिवृत प्राचार्य ने किया।


