पेंशनर्स दिवस समारोह 17 को होगा:80 पेंशनर्स का सम्मान होगा, संबोधित करेंगे अतिथि

राजस्थान पेंशन समाज, जिला शाखा अजमेर की ओर से राजस्थान पेंशनर दिवस समारोह 17 दिसंबर को जनकपुरी अजमेर में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 80 साल से ज्यादा के पेंशनर्स, 19 श्रेष्ठ कार्यकर्ता, 11 पत्रकारों सहित 80 को सम्मानित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सरस्वती देवी के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन से होगी। इसके बाद, अतिथियों द्वारा डी. एस. नकरा के चित्र पर माल्यापर्ण किया जाएगा। इस समारोह में कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिनमें स्वागत गीत की प्रस्तुती, अध्यक्ष द्वारा स्वागत उद्बोधन, सचिव द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन वाचन, मंचासीन अतिथियों का सम्मान होगा। इसके अलावा, इस समारोह में अतिविशिष्ट अतिथियों का सम्बोधन, मुख्य अतिथि का उद्बोधन, आईना 2024 अंकका विमोचन, समारोह के अध्यक्ष का उद्बोधन भी होगा पढें ये खबर भी… गौ तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:ट्रक छोड़कर भाग गया था आरोपी, 14 गोवंश मृत मिले, पुलिस को थी तलाश नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने करीब 9 माह पुराने गौ तस्करी मामले में मौके से फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गौवंश से भरा ट्रक छोड़कर फरार हो गया था। उसमें 14 गोवंश मृत मिले थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *