पेंशनर अनुभव की खान व सच्चे समाजसेवी : कटारा

भास्कर संवाददाता | डूंगरपुर रामरोटी सभागार एवं पंचायत समिति डूंगरपुर के पेंशनर्स ने पेंशनर दिवस व सम्मान समारोह मनाया। जिलाध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया कि जिले साढ़े पांच हजार पेंशनर हैं जो आज विभिन्न उपशाखाओं के माध्यम से इस गौरवशाली समारोह को मनाते हैं। मुख्य अतिथि भाजपा नेता बंशीलाल कटारा ने कहा कि पेंशनर अनुभव की खान व सच्चे समाजसेवी हैं। हमारे पितातुल्य हैं तथा समाज के लिए आदरणीय व प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने बताया कि पेंशनर सच्चे अर्थों में सर्व समाज के प्रतिनिधि हैं। उनके अनुभवों का लाभ समाज को लेना होगा। सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक मनोज शर्मा ने कहा कि इस दिवस को मनाकर पेंशनर्स में नवीन ऊर्जा का संचार होता है। सहायक लेखाधिकारी रोशन मीणा ने आश्वस्त किया कि वे पेंशनर्स की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगें। कार्यक्रम के प्रारंभ में चन्द्रकांत वसीटा ने गणेश वंदना की तथा कुसुम शर्मा ने मनोरम गीत प्रस्तुत किया। प्रदेश सयुंक्त मंत्री दिनेश श्रीमाल ने प्रदेश कार्यकारिणी की मांगों पर सरकार ने दिए गए आर्थिक लाभों व भविष्य में सम्भावित मांगो की पूर्ति पर प्रकाश डाला। एयू बैंक प्रबंधक ने बैंक की योजनाओं की जानकारी दी। संरक्षक नानूराम माली ने पेंशनर संगठन की आवश्यकता व उपयोगिता पर ध्यान आकर्षित किया। प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य शार्दूल चौबीसा ने पेंशनर्स को मिलने वाली पेंशन के इतिहास का वर्णन किया। तेजस हॉस्पिटल मोडासा की डॉ. तेजल दलाल ने आंखों की देखभाल व चिकित्सा पर उद्बोधन दिया। कई पेंशनर्स की आंखों की निशुल्क जांच भी की गई। कार्यक्रम में नानूराम माली व स्व. भुवनेश्वर चौबीसा का आजीवन सेवा सम्मान से सदन ने खड़े होकर तालियां बजाकर प्रतीक चिन्ह, शाल व पुष्पमाला से अभिनंदन किया गया। इस दौरान 75 वर्षीय पेंशनर्स एवं सत्रह भामाशाहों को सम्मानित किया। श्रेष्ठ पेंशनर के रूप में गौरीशंकर जोशी व हरीराम मीणा को सम्मानित किया। संचालन कोषाध्यक्ष जगदीश वैष्णव ने किया तथा आभार सचिव त्रिलोक चौबीसा ने माना। समारोह के अंत में स्व. भुवनेश्वर चौबीसा एवं दिनेश श्रीमाल के स्व. सचिन श्रीमाल को दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *