पेंशनर डे पर किया 75 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों का सम्मान

उज्जैन | प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश जिला शाखा उज्जैन ने बुधवार को पेंशनर डे मनाया। मंगल नाथ रोड पर आयोजित कार्यक्रम के अरविंद जैन अध्यक्ष भारत रक्षा मंच उज्जैन, सुभाष चंद्र दुबे सेवानिवृत्त डीएएसपी, डॉ. अनिल दुबे फिजिशियन एवं एनएस राठौड़ सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर थे। की अध्यक्षता सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीपीएस रघुवंशी ने की। आयोजन में विभिन्न तहसील के अध्यक्षों सहित करीब 200 वरिष्ठ पेंशनर सदस्य शामिल हुए। 75 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों का शाल, श्रीफल और दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष अशोक जैन ने दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *