पेंशन भवन शिकारीपारा में देशभक्ति गीतों की गूंज

बालोद| छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ द्वारा पेंशन भवन शिकारीपारा बालोद में गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष डॉ. आरएम चावड़ा ने कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के तैलचित्र की पूजा एवं ध्वजारोहण के साथ किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पेंशनर लखन प्रसाद तिवारी एवं आईआर देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। में मोहनलाल धुर्वे, आरके साहू एवं पीएल देशमुख द्वारा हिंद देश का प्यारा झंडा, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, कदम-कदम बढ़ाए जा जैसे देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। बीआर बेलसर ने संप्रभुत्व संपन्न लोकतांत्रिक गणराज्य की व्याख्या करते हुए संविधान की विशेषताओं को बताया। कार्यक्रम में ईश्वरनाथ योगी, पुरुषोत्तम देशमुख, सुरेंद्र ताम्रकार, मोहन धुर्वे, चुरामन साहू, यूएस ठाकुर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *