पेटलावद अंचल में बदला मौसम, तेज बारिश-ओलावृष्टि:गेहूं, चना और हाइब्रिड फसलों को भारी नुकसान की आशंका

झाबुआ जिले के पेटलावद अंचल के रायपुरिया, बोलासा, रामनगर, बनी और बरवेट सहित आसपास के क्षेत्रों में शाम को मौसम अचानक बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। यह बेमौसम बारिश करीब 10 से 30 मिनट तक चली, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। विशेष रूप से बरवेट और उसके आसपास के इलाकों में भारी ओलावृष्टि हुई। लगभग 15 मिनट तक लगातार ओले गिरे, जिससे सड़कें और खेत ओलों से पट गए। इस अचानक हुए मौसम परिवर्तन से किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं, चना और हाइब्रिड फसलों को भारी क्षति होने की संभावना जताई जा रही है। मेहनत पर पानी फिरा क्षेत्र के किसान रतनलाल पाटीदार ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बनी के किसान दिनेश पाटीदार के अनुसार, तेज आंधी और बारिश के कारण गेहूं की फसल खेतों में आड़ी हो गई है, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा। इस प्राकृतिक आपदा ने हाइब्रिड खेती को भी बुरी तरह प्रभावित किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *